होम ओपी राजभर की बढ़ी महत्वाकांक्षा, सुभासपा को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए क्या है 38% वाला प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2022 07:31 PM

ओपी राजभर की बढ़ी महत्वाकांक्षा, सुभासपा को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए क्या है 38% वाला प्लान

ओपी राजभर की बढ़ी महत्वाकांक्षा, सुभासपा को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए क्या है 38% वाला प्लान

ओपी राजभर की बढ़ी महत्वाकांक्षा, सुभासपा को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए क्या है 38% वाला प्लान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई हैं। पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को ऐलान किया कि पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा है कि अति दलित और अति पिछड़ा समुदाय की 38 फीसदी आबादी को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। राजभर ने यह भी दावा किया है कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका और भागीदारी होगी। 2022 विधानसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में सुभासपा ने प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है।


यूपी को चार भागों में बांटा
राजभर ने कहा कि सुभासपा को पूर्वांचल की पार्टी कहा जाता था। अब सुभासपा को उत्तर प्रदेश की पार्टी बनाया जाएगा। इसके लिए यूपी को चार भागों में बांटा गया है, पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड। अब हमारे अलग अलग संगठन होंगे। सभी पार्टियां पिछड़ा वर्ग मोर्चा बनाती है, हम भी उसके साथ अति पिछड़ा और अति दलित मोर्चा बनाकर चारों क्षेत्रों में पार्टी का संगठन खड़ा करेंगे। आज उनके पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। 

38 फीसदी की लड़ाई
राजभर ने कहा, ''जो हम लोगों की लड़ाई है, देश में एक समान और मुफ्त शिक्षा, प्रदेश में गरीबों का इलाज मुफ्त हो, बेरोजगारी कैसे दूर हो, महंगाई से कैसे निजात मिले, इन सब चीजों को लेकर हम उनके बीच में जा रहे हैं, जिनकी आबादी लगभग 38 फीसदी है, अति पिछड़ों की। सन 52 से लोग वोट दे रहे हैं, नाई का, लौहार का, प्रजापति का, पाल का, बंजारा का, बिंद का, पासवान, धोबी, वाल्मीकि... ये ऐसी जातियां हैं जो राजनीति से दूर हैं, हक हिस्सा से दूर हैं। इनके लिए हमने संगठन का प्रारूप तैयार किया है।    

अति पिछड़ा-अति दलित को बनाएंगे अध्यक्ष
राजभर ने कहा, ''हमारा संगठन पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा। हमारे प्रदेश का अध्यक्ष होगा प्रेम चंद्र कश्यप, बुंदेलखंड का अध्यक्ष होगा बिंद, पूर्वांचल का अध्यक्ष होगा राजभर, पश्चिमांचल का अध्यक्ष होगा प्रजापति, मध्यांचल का होगा पाल। हम नई चीज करने जा रहे हैं, अभी तक सभी लोग पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, समान्य करते रहे, हम अति दलित, अति पिछड़ा मोर्चा बनाकर, सभी चारों भागों में इन्हें अध्यक्ष बनाकर इनको आगे बढ़ाएंगे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)