होम सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह को हटवाने के लिए चार बार चुनाव आयोग को भेजा शिकायत पत्र

Alert Star Digital Team Feb 22, 2022 08:55 PM

सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह को हटवाने के लिए चार बार चुनाव आयोग को भेजा शिकायत पत्र

सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह को हटवाने के लिए चार बार चुनाव आयोग को भेजा शिकायत पत्र

सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह को हटवाने के लिए चार बार चुनाव आयोग को भेजा शिकायत पत्र

समाजवादी पार्टी लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को हटवाने की कोशिश में जुटी हुई है। चुनाव आयोग को इसके लिए अब तक सपा चार बार शिकायत पत्र भेज चुकी है। चुनाव आयोग से सपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि लखनऊ आईजी रेंज पुलिस के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सिंह अपने पति और बीजेपी के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों पर दबाव बना रही हैं।

पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अभिषेक मिश्र, के के श्रीवास्तव और डॉक्टर हरीश चंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में रविवार को चौथी बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ से भेंट कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आईजी लक्ष्मी सिंह को तुरंत स्थानांतरित करने की मांग की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भारतीय निर्वाचन आयोग से मूक दर्शक की भूमिका से ऊपर उठकर अपनी गरिमा कायम रखने की गुजारिश की है। आपको बता दें समाजवादी पार्टी पहले भी इस बाबत निर्वाचन आयोग से तीन बार शिकायत कर चुकी है।

 

कौन है राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह की बात करें तो वह ईडी के संयुक्त निदेशक रह चुके हैं। उनके द्वारा हाल ही में अपने सेवाकाल से वीआरएस लिया गया था। आपको बता दें राजेश्वर सिंह 1996 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे। राजेश्वर सिंह की छवि सीईओ के पद पर रहते हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बनी, इसके बाद वह 2009 में ईडी में चले गए। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ रेंज की आईजी हैं। उनके बहनोई राजीव कृष्ण आगरा जोन के एडीजी हैं। उनके एक और बहनोई वाईपी सिंह आईपीएस रहे, उन्होंने भी वीआरएस लिया था। राजेश्वर सिंह के एक भाई और एक बहन आयकर विभाग में अधिकारी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)