होम राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2022 08:52 PM

राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में मंगलवार को कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मुद्दा उठाकर उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न किया। सिंह ने मंगलवार को जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में बंशीबाजार गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सिंह इस दौरान मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख कर रहे थे कि तभी उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मीडिया गैलरी के समीप मौजूद कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मसला जोर-शोर से उठाया। इस पर सिंह ने कहा कि भर्ती निकाली जा रही है। सिंह के इस आश्वासन के बाद भी जब युवकों ने तीन साल से भर्ती लटकने की बात कही तो रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘नेतागिरी’ से बात बिगड़ जाती है। सिंह ने इसके साथ ही कहा, ‘‘इस मसले पर मेरी पूरी वेदना है, कठिनाई को समझ रहा हूँ। कोरोना महामारी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सौ साल में ऐसी महामारी से पहली बार हम जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई कार्यो के कारण आज दुनिया में भारत की कोरोना से निपटने को लेकर प्रशंसा हो रही है।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)