होम प्रयागराज में बेकाबू हुए सपा समर्थक, अखिलेश को भाषण बंदकर कहना पड़ा-सिक्योरिटी रोको-रोको
प्रयागराज में बेकाबू हुए सपा समर्थक, अखिलेश को भाषण बंदकर कहना पड़ा-सिक्योरिटी रोको-रोको
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने प्रयागराज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। अफरातफरी का माहौल इतना बिगड़ गया कि अखिलेश यादव को अपनी सिक्योरिटी को भी रोकने के लिए बोलना पड़ा। भाषण खत्म होने के बाद मंच पर भी कुछ इसी तरह की स्थिति हो गई। अखिलेश यादव की जनसभा में हाथ मिलाने और सेल्फी को लेकर सपाई इस कदर बेताब हो उठे कि जमकर हंगामा किया। मंच से लेकर हेलीपैड तक सभी जगह की बैरिकेडिंग तोड़कर दी गई। जनसभा के दौरान भगदड़ की स्थित रही। सपाई इस कदर हंगामे पर उतर आए कि पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। अखिलेश यादव के हेलिकॉप्टर के पास सैकड़ों सपाई पहुंच गए।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन पर लाठी भांजना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस वालों ने किसी तरह अखिलेश का हेलिकॉप्टर उड़वाया। इसके बाद भी काफी देर तक हंगामे और अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।