होम बिहार के सीएम होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2022 08:42 PM

बिहार के सीएम होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार के सीएम होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार के सीएम होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक फिर से सुर्खियों में हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं। प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के बाद इस बात के कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमारहाल में ही दिल्ली में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए प्रशांत किशोर ने ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का सुझाव दिया था जिस पर चंद्रशेखर ने भी हामी भर दी है। खबर तो यह भी चल रही है कि उत्तर प्रदेश चुनाव बाद नीतीश कुमार भाजपा से अलग हो जाएंगे। नीतीश के राष्ट्रपति उम्मीदवार होने की खबर ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचा दी है। एक ओर जहां भाजपा कोटे से बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से जब यह सवाल पूछा गया तो वह इस सवाल से कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। अभी हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी हैं। आगे के लिए क्या होगा, इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। वहीं बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार को राष्ट्रपति मटेरियल के रूप में देखा जा रहा है। यह सिर्फ बिहार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। नीतीश कुमार की सोच राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की है इसलिए उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना सही होगा। जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई भी बड़ा पद हो, नीतीश कुमार उसके लायक हैं। लेकिन राष्ट्रपति बनाया जाए या नहीं बनाया जाए, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।  से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। नीतीश ने साफ तौर पर कहा कि ऐसा तो कभी मेरे दिमाग में भी नहीं आया है। वह इसके बारे में सोचते भी नहीं है। पता नहीं लोग क्या-क्या करते रहते हैं। कुछ भी बोलते रहते हैं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)