होम मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2022 08:49 PM

मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश ने मंगलवार को बहराइच में समाजवादी पार्टी को 'दंगेश' बताया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी को दंगेश कहा जाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने माफियाओं और आतंकवादियों को बचाया। अब उत्तर प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू नहीं दिखते। उन्होंने (पिछली सरकार ने) कर्फ्यू लगा दिया, लेकिन हम कांवड़ यात्रा निकालते हैं। आपने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, उसी तरह एसपी को दंगेश कहा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पहले के लोग इसलिए बिजली नहीं आने देते थे क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है। बिजली गायब कर दो फिर किसान के खेत का पंपिंग सेट चोरी कर दो। अब तो ये नहीं हो सकता, इस भय से आज़ादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मज़बूत सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी। इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)