होम मिशन 2027 की शुरुआत, नोएडा बना सियासी अखाड़ा, मोदी-योगी के हमलों के बाद कल अखिलेश की बड़ी रैली

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2026 08:19 PM

मिशन 2027 की शुरुआत, नोएडा बना सियासी अखाड़ा, मोदी-योगी के हमलों के बाद कल अखिलेश की बड़ी रैली

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। चुनावी रणभेरी बज चुकी है और इसकी शुरुआत नोएडा से होती दिखाई दे रही है।

मिशन 2027 की शुरुआत, नोएडा बना सियासी अखाड़ा, मोदी-योगी के हमलों के बाद कल अखिलेश की बड़ी रैली

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। चुनावी रणभेरी बज चुकी है और इसकी शुरुआत नोएडा से होती दिखाई दे रही है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए, वहीं अब समाजवादी पार्टी भी जवाबी रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है। 29 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा के दादरी में रैली कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

जेवर एयरपोर्ट का मंच बना सियासी संदेश का केंद्र

हालांकि 28 मार्च को आयोजित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन इसके मंच से दिए गए राजनीतिक संदेशों ने साफ संकेत दे दिया कि प्रदेश में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास कार्यों को केंद्र में रखते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

सीएम योगी का सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 2017 के बाद हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने प्रदेश को विकास की गति से दूर रखा।

सीएम योगी ने कहा, 'पिछले 12 वर्षों में देश में और पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में हमारी 'डबल-इंजन सरकार' के तहत हुए तीव्र विकास के कारण, हम उन बाधाओं को तोड़ते हुए दुनिया के सामने एक नई पहचान प्रस्तुत कर रहे हैं.'

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 से 2017 तक उत्तर प्रदेश विकास के अवरोध और ठहराव का सामना करता रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिना नाम लिए पूर्व सरकारों और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण, अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैंने नोए़डा आने का कार्यक्रम बनाया तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वह नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश हुई कि अभी अभी प्रधानमंत्री बने हो लेकिन मैंने कहा कि मैं इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं. आज यही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने को तैयार है."

अब दादरी से अखिलेश यादव की चुनावी शुरुआत

राजनीतिक घटनाक्रम को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी भी अगले ही दिन जवाबी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा के दादरी में रैली करेंगे, जिसे पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि देखते हैं उनकी फ्लाइट वहां उतरने दी जाती है या नहीं। उनका इशारा एयरपोर्ट के आम उड़ानों के लिए शुरू होने के समय को लेकर था।

2027 चुनाव के लिए रणनीतियां हुईं स्पष्ट

राजनीतिक जानकारों के अनुसार आगामी चुनाव में बीजेपी अपनी विकास योजनाओं और पूर्व सरकारों की तुलना को मुख्य मुद्दा बनाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी राज्य सरकार की नीतियों, कानून व्यवस्था और वर्तमान मुद्दों को उठाकर पीडीए (PDA) रणनीति के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

अब नजर नोएडा की अगली सियासी सभा पर है, जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हमलों का जवाब देने के लिए अखिलेश यादव मंच संभालेंगे और मिशन 2027 की राजनीतिक लड़ाई को नई दिशा मिल सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)