होम भारत में ही होगा IPL का आगामी सत्र, दर्शकों के बिना आयोजित होंगे मुकाबले: रिपोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2022 08:41 PM

भारत में ही होगा IPL का आगामी सत्र, दर्शकों के बिना आयोजित होंगे मुकाबले: रिपोर्ट

भारत में ही होगा IPL का आगामी सत्र, दर्शकों के बिना आयोजित होंगे मुकाबले: रिपोर्ट

भारत में ही होगा IPL का आगामी सत्र, दर्शकों के बिना आयोजित होंगे मुकाबले: रिपोर्ट

डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सत्र भारत में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष सूत्र ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगर कोरोना वायरस के मामले कम होते हैं तो बीसीसीआई भारत में ही आईपीएल के अगले सत्र की मेजबानी करेगा। 

पिछले दिनों खबर थी कि साउथ अफ्रीका या फिर श्रीलंका में आईपीएल के आयोजन को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन बोर्ड भारत के बाहर आईपीएल कराए जाने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच शनिवार को एक बैठक हुई। जिसमें भारत में ही आगामी सत्र खेले जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के आगामी सत्र का आयोजन भारत में ही होगा। इस दौरान दर्शकों के बिना मुकाबले खेले जाएंगे। सूत्र ने बताया कि आईपीएल 2022 के संभावित स्थानों में वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), डीवाई पाटिल स्टेडियम है। लेकिन जरूरत पड़ी तो पुणे में भी इसका आयोजन हो सकता है। 

सूत्र ने बताया कि आज की बैठक मुख्य रूप से टीम मालिकों के लिए थी, जो अपने पसंदीदा स्थानों के मुद्दे पर अपने सुझाव देने की कोशिश कर रहे थे। अधिकांश मालिक चाहते हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहे और कोविड-19 की तीसरी लहर का असर कम हो जाये तो आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो। आगामी सत्र के लिए 20 जनवरी को रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। इस बार 1214 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेने वाले हैं। जिनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)