होम कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या होना इस बात को दर्शाता है कि आतंकी निराश और हताश हैं: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी

देशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2022 10:13 PM

कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या होना इस बात को दर्शाता है कि आतंकी निराश और हताश हैं: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा "टेनी"

कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या होना इस बात को दर्शाता है कि आतंकी निराश और हताश हैं

कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या होना इस बात को दर्शाता है कि आतंकी निराश और हताश हैं: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी

शाहजहांपुर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा "टेनी" भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे। सांसद अरुण कुमार सागर ने गृह राज्य मंत्री का पटका पहना कर स्वागत किया। उसके उपरांत उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है। जहां पर कहने और सुनने के लिए बहुत कुछ नहीं है। वहां जब सेना चाहती है तब सत्ता पर कब्जा कर लेती है। उनके यहां जो भी राजनिति होती है वो सिर्फ भारत के विरूद्ध ही होती है। लेकिन हम अपनी देश की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे, हम चाहते हैं कि पड़ोसियों से हमारे संबंध अच्छे हों। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या होना इस बात को दर्शाता है कि आतंकी निराश और हताश हैं। उसी के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया। पाकिस्तान में भारत के विरोध की राजनीति कर सरकार बनती हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से मोदी और अमित शाह लगातार काम रहे हैं। इसका नतीजा है कि अभी तक एक भी बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ। भारत अपनी सीमा की सुरक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। कश्मीर में राजपूत ड्राइवर की हत्या पर कहा कि लगातार सरकार उनको कड़ा संदेश दे रही है। आतंकवादियों की लिस्ट बनाकर उनका सफाया किया जा रहा है। अब वो हताश हो गए हैं। उनको लगा रहा है कि जम्मू-कश्मीर छोड़ना ही पड़ेगा। जम्मू कश्मीर के आम नागरिक सरकार की तरफ से कराये गए कामों को प्रमाणिकता के साथ देख भी रहे हैं। ड्राइवर की हत्या करना हताशा और निराशा है। सरकार आतंकियों का भरपूर जवाब दे रही है।

गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि स्लीपर सेल पहले से एक्टिव थे। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से ही ग्रहमंत्री अमित शाह लगातार काम कर रहे हैँ। काफी लंबे समय से देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। सबको अवसर मिलना चाहिये। जिन लोगों ने इस तरह के काम किये हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। सबको अपने धार्मिक मान्यताओं के आधार पर आचरण करना चाहिए। पूजा करने और जुलूस निकालने का सभी को अधिकार है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा के जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की नेत्रियों, सांसद अरुण कुमार सागर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित आदि नेताओं ने मंत्री अजय मिश्रा का फूल, मालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)