होम सपा की हार का कौन है असली जिम्मेदार? मैनपुरी में अखिलेश को बताई गई विभीषण वाली बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2022 08:59 PM

सपा की हार का कौन है असली जिम्मेदार? मैनपुरी में अखिलेश को बताई गई विभीषण वाली बात

सपा की हार का कौन है असली जिम्मेदार? मैनपुरी में अखिलेश को बताई गई विभीषण वाली बात

सपा की हार का कौन है असली जिम्मेदार? मैनपुरी में अखिलेश को बताई गई विभीषण वाली बात

मैनपुरी में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने कार्यकर्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। पार्टी की हार का जिम्मेदार कौन है, इसके बारे में भी बताया।कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने शिकायतों की झड़ी लग गई। कार्यकर्ताओं ने बेबाक अंदाज में बात रखी। ये भी कहा कि नेता कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते। सिर्फ चुनावी दिनों में कार्यकर्ताओं की याद आती है। यह कहने में भी गुरेज नहीं किया कि मैनपुरी में हार विभीषणों की वजह से हुई है।संवाद के दौरान भोगांव क्षेत्र के एक कार्यकर्ता ने सवाल उठाया कि 90 हजार से अधिक वोट मिलने के बाद भी सपा प्रत्याशी की हार हो गई। स्थानी नेताओं ने मेहनत नहीं की। एक कार्यकर्ता ने तो यह भी कह दिया कि हमारे नेताओं की अकर्मण्यता की वजह से हार हुई है। कुछ कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि बड़े नेताओं के सामने चेहरे दिखाने वाले स्थानीय नेताओं ने अपने-अपने पोलिंग बूथ पर ध्यान नहीं दिया। राधेश्याम बोले महोली खेड़ा पोलिंग पर नेता पहुंचे ही नहीं।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)