होम 43 लाख आवास उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना हैः सीएम योगी
43 लाख आवास उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना हैः सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का जो भाव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिया है, उसी का परिणाम है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आज गरीब व वंचितों को आवास उपल्ब्ध करा रही है और प्रदेश में 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। आदित्यनाथ ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का जो भाव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिया है, उसी का परिणाम है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब आंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान दिया। आदित्यनाथ ने कहा, ''उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) देश और दुनिया में बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आज गरीबों व वंचितों को आवास उपल्ब्ध करा रही है और प्रदेश में 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को शौचालय, बिजली आदि की सुविधाएं बिना भेदभाव मिल रही है, सरकार शिक्षा के नये केंद्र उपलब्ध करा रही है, यही बाबा साहब के सपने को पूरा करना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बाबा साहब ने कहा था कि चुनौतियों का सामना करने से ही रास्ता निकलेगा। जब बाबा साहब का जन्म हुआ तो अस्पृश्यता की भावनाएं पूरे समाज में थीं, लेकिन उन्होंने पलायन का नहीं, जीवन में संघर्ष का मार्ग अपनाया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।