होम गन्ना किसानों को लेकर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जानें कितना भुगतान करने जा रही है यूपी सरकार
गन्ना किसानों को लेकर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जानें कितना भुगतान करने जा रही है यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी सरकार गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का अपना चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 100 दिन में किसानों को आठ हजार करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस आशय के निर्देश जारी करते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर ध्यान केन्द्रित करने को सरकार की प्राथमिकता बताया है।मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक गन्ना किसानों का 14 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने लक्ष्य तय किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने संबद्ध विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अगले 100 दिनों में गन्ना किसानों को 8000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के साथ आगामी छह महीने में 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में गन्ने की उत्पादकता को भी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।इसके तहत प्रदेश में गन्ना उत्पादन की मौजूदा क्षमता 81.5 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर, 84 टन प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने चीनी उत्पान में भी बढ़ोतरी के लिए चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के साथ उनकी क्षमता वस्तिार करने का भी फैसला किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति और डिजिटल सर्वेक्षण करने का भी निर्देश दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।