होम नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2025 07:07 PM

नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 7 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों हर्षित श्रीवास्तव एवं उत्कर्ष सहाय ने नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘कम्प्यूडॉन’ में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित यह प्रतियोगिता इण्डिया साइबर लर्निंग प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अर्जित कर सिद्ध कर दिया है कि आगे चलकर ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाने को तत्पर हैं।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनॉमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)