होम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली सभी बालिकाओं को ‘एडमीशन फीस’ से छूट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2025 06:38 PM

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली सभी बालिकाओं को ‘एडमीशन फीस’ से छूट

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली सभी बालिकाओं को ‘एडमीशन फीस’ से छूट

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली सभी बालिकाओं को ‘एडमीशन फीस’ से छूट

लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी की स्मृति एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. प्रबन्धन ने निर्णय लिया है कि 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली बालिकाओं से प्रवेश शुल्क से 100 फीसदी छूट प्रदान की जायेगी। इसी के साथ, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि विश्व की आधी आबादी ‘नारी शक्ति’ ही विश्व समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगी और महिला शक्ति के पुनीत प्रयासों से निश्चित रूप से एक दिन विश्व एकता का सपना साकार होगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।

                श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागादारी से ही समाज का रचनात्मक उत्थान संभव है। एक बालिका को शिक्षित करने से न सिर्फ परिवार अपितु पूरे समाज व विश्व पर इसका अत्यन्त सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सी.एम.एस. दशकों से अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं बालिकाओं के शिक्षा शुल्क में यह छूट इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)