होम विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ ‘यूनिवर्सिटी कालेज लंदन’ में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2025 07:41 PM

विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ ‘यूनिवर्सिटी कालेज लंदन’ में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ ‘यूनिवर्सिटी कालेज लंदन’ में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ ‘यूनिवर्सिटी कालेज लंदन’ में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

लखनऊ, 28 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा आरना चोपड़ा ने विश्व की अत्यन्त प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कालेज लंदन (यू.सी.एल.) में मेडिकल साइंस की उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी कालेज लंदन विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी है, जिसमें उच्चशिक्षा हेतु चयनित होना गौरव की बात है। आरना ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि अपने ज्ञान-विज्ञान, मेधात्व व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर अर्जित की है तथापि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। प्रो. किंगडन ने आगे कहा कि यूसीएल में एमेरिटस प्रोफेसर होने के नाते मैं जानती हूँ कि यूसीएल में एडमीशन हेतु दुनिया भर के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। आरना ने अभी हाल ही में स्विटजरलैण्ड स्थित विश्व की सबसे बड़ी परमाणु प्रयोगशाला ‘यूरोपियन आर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न)’ में इन्टर्नशिप पूरी करके विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र में इन्टर्नशिप हेतु पूरे विश्व से मात्र 30 उभरते हुए वैज्ञानिकों को चयनित किया गया, जिनमें भारत से एकमात्र सी.एम.एस. की आरना चोपड़ा भी शामिल थी। इस इन्टर्नशिप के दौरान आरना ने चिकित्सा अनुप्रयोगों में अमूल्य अनुभव प्राप्त  किया।सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)