होम मुक्केबाजी में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2025 07:40 PM

मुक्केबाजी में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक जीते

मुक्केबाजी में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक जीते

मुक्केबाजी में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक जीते

लखनऊ, 28 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रांे ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 3 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रांज मेडल समेत कुल 11 पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया एवं लखनऊ बाक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया गया। इस प्रतिष्ठित बाक्सिंग चैम्पियनशिप में वशिष्ट कुमार सिंह, सम्यक सिंह एवं अथर्व रंजन सिंह ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर अपनी अभूतपूर्व खेल प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद माहेद, ऋषि राय, मोहम्मद अमान, यश प्रताप एवं रक्षांदा ने सिल्वर मेडल जबकि एवं अगस्त अग्निहोत्री, ईशान एवं कल्पना ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस चैम्पियनशिप में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रों ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर 11 मेडल अपने नाम किये हैं और आने वाले समय में अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न ह

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)