होम भाजपा ने कुनबा बढ़ाने को उतारी डेढ़ लाख नेताओं की फौज, सदस्यता का महाअभियान चलाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2024 08:43 PM

भाजपा ने कुनबा बढ़ाने को उतारी डेढ़ लाख नेताओं की फौज, सदस्यता का महाअभियान चलाया

भाजपा ने कुनबा बढ़ाने को उतारी डेढ़ लाख नेताओं की फौज, सदस्यता का महाअभियान चलाया

भाजपा ने कुनबा बढ़ाने को उतारी डेढ़ लाख नेताओं की फौज, सदस्यता का महाअभियान चलाया

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते किए। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।

साथ ही सदस्यता का महाअभियान चलाया। कुनबा बढ़ाने को पार्टी ने डेढ़ लाख से अधिक नेताओं की फौज प्रदेश के हर बूथ पर उतारी। सरकार से लेकर संगठन तक और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सबने सदस्यता अभियान को गति दी। घर-घर संपर्क कर लोगों से भाजपा से जुड़ने का आग्रह किया। पार्टी ने प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक सदस्य भी बनाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुबह जय नारायण पीजी कॉलेज चारबाग स्थित दीन दयाल स्मृतिका पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद सुशील तिवारी, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

सदस्यता महाअभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ मध्य विधानसभा के मंडल-3 में राजा बाजार के बूथ संख्या-87 एवं लखनऊ पश्चिम विधानसभा के मंडल-1 में बूथ संख्या-32, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा के अर्जुनगंज मंडल में बूथ संख्या 569 पर, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पूर्व विधानसभा में विशालखण्ड-1 गोमतीनगर के ग्राम डिगडिगा और ब्रजेश पाठक ने लोकमानगंज चारबाग सब्जी मण्डी स्थित बूथ संख्या 28 पर आयोजित कार्यक्रमों में सदस्यता अभियान के तहत लोगों से भेंटकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। साथ ही लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं से अवगत कराया।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार पूरे प्रदेश में सदस्यता का महाअभियान चलाया गया। पूरे प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रिगण, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बता दें कि भाजपा ने इस बार प्रदेश में दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी सिर्फ 18 दिन में एक करोड़ सदस्य बनाने का रिकार्ड बना चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)