होम संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2024 06:49 PM

संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लखनऊ, 18 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 13 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा आयोजित संगीत परीक्षा में विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के अन्तर्गत गायन प्रतियोगिता में दिव्या श्रीवास्तव, आद्या श्रीवास्तव, अन्विता जायसवाल एवं इप्शिता सिंह ने प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों ही परीक्षाओं में डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तो वहीं दूसरी ओर अभिप्राय त्रिपाठी, सार्थक कुमार मौर्या, अनन्या सचान, दक्ष सहाय एवं विराट सिंघल ने वाद्ययंत्र सिन्थेसाइजर पर अपनी संगीत प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों ही परीक्षाओं में डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है जबकि अथर्व तिवारी, अन्वी तिवारी एवं समृद्धि श्रीवास्तव ने थ्योरी में डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है। अरिजीत घोष ने भी सिन्थेसाइजर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन सभी 13 प्रतिभाशाली छात्रों नें भारतीय शाष्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा व ज्ञान के दम पर आगे चलकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)