होम 62 सालों बाद मिली ऐसी जीत, पूरा विपक्ष मिलकर भी भाजपा से पीछे; लोकसभा नतीजों से गदगद PM मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2024 09:26 PM

62 सालों बाद मिली ऐसी जीत, पूरा विपक्ष मिलकर भी भाजपा से पीछे; लोकसभा नतीजों से गदगद PM मोदी

62 सालों बाद मिली ऐसी जीत, पूरा विपक्ष मिलकर भी भाजपा से पीछे; लोकसभा नतीजों से गदगद PM मोदी

62 सालों बाद मिली ऐसी जीत, पूरा विपक्ष मिलकर भी भाजपा से पीछे; लोकसभा नतीजों से गदगद PM मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई केंद्र सरकार तीसरी बार लौटी है।पीएम मोदी ने कहा, 'इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।' प्रधानमंत्री ने इस दौरान ओडिशा का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार होगा, जब भगवान जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का सीएम होगा। उन्होंने कहा कि हमने पहली बार केरल में एक सीट भी जीती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पीढ़ियों के संघर्ष का परिणाम है।तेलंगाना में हमारी संख्या दोगुना हो गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे कई राज्यों में हमारी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों और अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा विधानसभा के मतदाताओं को भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने इस दौरान गठबंधन सहयोगियों की भी खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा बिहार में नीतीश कुमार ने अच्छा नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले यह सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब भी जारी है।प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने जो हमें जनादेश दिया है, उससे हमारे संकल्प को मजबूती मिलती है। हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने जीती है। उन्होंने कहा, 'मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आपकी मेहनत और इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।' उन्होंने कहा कि यदि आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। यदि आप 2 कदम चलेंगे तो मोदी 4 कदम चलेगा। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा।

यह विकसित भारत के प्रण की जीत है- नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आभारी हैं कि देशवासियों ने भाजपा और एनडीए पर पूरा विश्वास जताया है। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ और सबका विकास के मंत्री की जीत है। 140 करोड़ भारतीयों की यह जीत है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देता हूं। उसने इतने बड़े चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)