होम कांग्रेस का 11 राज्यों से सफाया, एग्जिट पोल में NDA कर रही है क्लीन स्वीप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2024 10:53 PM

कांग्रेस का 11 राज्यों से सफाया, एग्जिट पोल में NDA कर रही है क्लीन स्वीप

कांग्रेस का 11 राज्यों से सफाया, एग्जिट पोल में NDA कर रही है क्लीन स्वीप

कांग्रेस का 11 राज्यों से सफाया, एग्जिट पोल में NDA कर रही है क्लीन स्वीप

लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान पूरा हो चुका है। अब स्कूल ऑप पॉलिटिक्स यानी SOP की तरफ से किया गया सर्वे भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

SOP का सर्वे संकेत दे रहा है कि 2024 में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं पार्टी कई राज्यों में क्लीन स्वीप भी करती नजर आ रही है।

इन राज्यों में क्लीन स्वीप कर रहा है एनडीए
SOP के एग्जिट पोल के मुताबिक, नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA 11 राज्यों में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, दादर एंड नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड का नाम शामिल है। इन सभी राज्यों में कुल सीटों की संख्या 118 है।

यहां महज 1 सीट पर हार
इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां एनडीए को महज एक ही सीट का नुकसान हो रहा है। इन तीनों राज्यों को मिलाकर एनडीए के खाते में 60 में से 57 सीटें आ सकती हैं। SOP के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए उत्तर भारतीय राज्यों में भी बड़ी संख्या में सीटें जीतती नजर आ रही है। आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भाजपा का केरल में डेब्यू हो सकता है। जबकि, पार्टी तमिलनाडु में 0 से 2 सीटें जीत सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)