होम दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में AAP-कांग्रेस के लिए खुशखबरी, 7-0 नहीं कर पाएगी BJP

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2024 10:51 PM

दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में AAP-कांग्रेस के लिए खुशखबरी, 7-0 नहीं कर पाएगी BJP

दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में AAP-कांग्रेस के लिए खुशखबरी, 7-0 नहीं कर पाएगी BJP

दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में AAP-कांग्रेस के लिए खुशखबरी, 7-0 नहीं कर पाएगी BJP

कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन का क्या 'INDIA' को फायदा मिल सकता है? शनिवार शाम देश के साथ दिल्ली पर कई एग्जिट पोल्स सामने आए।इनमें कुछ में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस और 'आप' का गठबंधन भाजपा से कुछ सीटें छीनने में कामयाब रह सकता है। कम से कम दो सर्वे में दावा किया गया है कि भाजपा इस बार क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगा।रिपब्लिक और मेटराइज के सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन भाजपा से दो सीटें छीन सकती है। पिछले एक दशक में यह पहला मौका होगा जब भाजपा राजधानी में क्लीन स्वीप नहीं करेगी। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि भाजपा को 5 सीटें मिल सकती हैं तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन दो सीटों पर जीत हासिल कर सकता है।टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी इंडिया गठबंधन के लिए खुशखबरी दिख रही है। न्यूज 24 के साथ किए गए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि इंडिया गठबंधन भाजपा से एक सीट छीन सकती है। दिल्ली में भाजपा को 6 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। इस लिहाज से यदि यह एग्जिट पोल सच साबित हुआ तो भाजपा को कुछ नुकसान हो सकता है।आज तक एक्सिस माय इंडिया का भी अनुमान है कि दिल्ली में भाजपा 6-7 सीटें जीत सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।न्यूज-18 के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया गठबंधन को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन की दोनों सीटें कांग्रेस को जाने का अनुमान।

कांग्रेस के लिए भी राहत के संकेत
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक- भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। हालांकि, आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है।

क्या केजरीवाल को मिले सहानुभूति के वोट?
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया। नारा दिया गया था- जेल का जवाब वोट से। माना जा रहा है कि पार्टी को इसका कुछ फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन करके यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि भाजपा विरोधी वोट एकजुट हो जाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)