होम मुझे भरोसा है... एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बीच बोले PM नरेंद्र मोदी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2024 10:49 PM

मुझे भरोसा है... एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बीच बोले PM नरेंद्र मोदी

मुझे भरोसा है... एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बीच बोले PM नरेंद्र मोदी

मुझे भरोसा है... एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बीच बोले PM नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग संपन्न होते हुए तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। लगभग सभी में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए की जीत दिख रही है।

एग्जिट पोल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एनडीए सरकार को फिर से चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अवसरवादी इंडी गठबंधन मतदाताओं के दिलों को छूने में विफल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं ने विपक्ष की प्रतिगामी राजनीति को खारिज कर दिया।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने उनकी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड देखा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कामकाज से गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आया है।

पीएम मोदी एक्स पर लिखा, ‘‘भारत ने मतदान किया! अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार। उनकी सक्रिय भागीदारी हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण यह सुनिश्चित करता है कि हमारे देश में लोकतांत्रिक भावना पनपती रहे। मैं चुनावों में मजबूत भागीदारी के लिए भारत की नारी शक्ति और युवा शक्ति की विशेष रूप से सराहना करता हूं। मतदान में उनकी मजबूत मौजूदगी एक बहुत ही उत्साहजनक संकेत है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भारत की जनता ने राजग सरकार को दोबारा चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखा है और यह भी देखा है कि किस तरह हमारे काम से गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आया है।’’

प्रधानमंत्री कहा कि साथ ही उन्होंने यह भी देखा है कि किस प्रकार भारत में सुधारों ने देश को पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बना दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)