होम लगातार तीसरी बार देश में मोदी लहर धुआंधार, तीन-तीन सर्वे में NDA 400 पार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2024 10:46 PM

लगातार तीसरी बार देश में मोदी लहर धुआंधार, तीन-तीन सर्वे में NDA 400 पार

लगातार तीसरी बार देश में मोदी लहर धुआंधार, तीन-तीन सर्वे में NDA 400 पार

लगातार तीसरी बार देश में मोदी लहर धुआंधार, तीन-तीन सर्वे में NDA 400 पार

लोकसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण में वोटिंग खत्म होने के बाद अब खटाखट एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे जारी हो रहे हैं। अधिकांश सर्वे में फिर से मोदी सरकार की वापसी की संभावना जताई जा रही है।तीन सर्वे में तो एनडीए को 400 के पार सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स (SoP) ने AI तकनीक आधारित एग्जिट पोल और जनमत सर्वे आयोजित किए हैं। उसके मुताबिक भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 367 से 403 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में NDA गठबंधन को 49.30 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है।स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में विपक्षी इंडिया गठबंधन को 129 से 161 सीटें और अन्य को 7 से 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वोट परसेंट की बात करें तो इस सर्वे के अनुसार इंडिया अलायंस को 38.40 फीसदी और अन्य को 12.30 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।SoP के अलावा इंडिया टीवी के सर्वे में भी NDA को 400 के पार सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल सर्वे में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभाल सकते हैं। सर्वे में कहा गया है कि देशभर में भाजपा और मोदी लहर देखी गई है। उसके मुताबिक एनडीए को 371 से 401 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि इंडिया गठबंधन को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 28 से 38 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।इंडिया टीवी के एग्जिट पोल सर्वे में कहा गया है कि यूपी में भाजपा को 80 में से 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं जबकि सहयोगी दलों अपना दल और रालोद को दो-दो सीटें मिल सकती हैं। सपा को 10-16 और कांग्रेस को 1-3 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह बिहार की 40 सीटों में से भाजपा की झोली में 17 जेडीयू की झोली में 11-13 , चिराग की पार्टी को 3-4 और हम को1-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। विपक्षी राजद को 3-5, कांग्रेस को 2-2 और अन्य को1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।News 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल सर्वे में भी एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को BJP 335 ±15 सीटें मिल सकती हैं, जबकि NDA गठबंधन को 400 ±15 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को 50 ±11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा INDIA गठबंधन को 107 ±11 सीटें और अन्य के खाते में 36 ±9 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।बता दें कि भाजपा ने इस बार चुनावों में 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य एनडीए गठबंधन के लिए रखा था, जबकि पार्टी के लिए 370 सीटों का लक्ष्य तय किया था। प्रधानमंत्री ने देशभर में खूब धुआंधार प्रचार किया, जिसका असर चुनावी नतीजों में मिलता हुआ दिख रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)