होम मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर, एग्जिट पोल के बाद AAP नेता सोमनाथ भारती का ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2024 10:23 PM

मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर, एग्जिट पोल के बाद AAP नेता सोमनाथ भारती का ऐलान

मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर, एग्जिट पोल के बाद AAP नेता सोमनाथ भारती का ऐलान

मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर, एग्जिट पोल के बाद AAP नेता सोमनाथ भारती का ऐलान

दिल्ली एक्जिट पोल में विभिन्न एजेंसियों और संस्थाओं के सर्वेक्षण बता रहे हैं कि भाजपा दिल्ली में क्लीन स्विप कर सकती है। दिल्ली एग्जिट पोल के नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने एक अजीब दावा किया है।नई दिल्ली लोकसभा सीट से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सोमनाथ भारती ने दावा किया कि यदि केंद्र में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे। सोमनाथ भारतीन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि चार जून को नतीजे आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।सोमनाथ भारतीन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, 'मेरी बात याद रखना! यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद एग्जिट पोल के सारे आंकड़े गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। दिल्ली की सभी सात सीटें इंडिया गठबंधन को मिलेंगी।' इसके साथ ही सोमनाथ भारती ने यह भी आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के डर से एग्जिट पोल उनको हारते हुए नहीं दिखा सकते हैं। हम सभी को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार करना चाहिए।टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को छह से सात सीटें मिलने की संभावना है। यही नहीं चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए तीसरी बार सभी सात सीटें जीत सकती है। हालांकि दो सीटों पर उसे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।हालांकि गौर करने वाली बात यह भी कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा 220 सीटों पर सिमट जाएगी। एनडीए गठबंधन 235 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इंडिया गठबंधन अपने बलबूते एक मजबूत सरकार बनाएगा। इंडिया गठबंधन का पीएम कौन होगा? इस पर केजरीवाल ने कहा कि पीएम का चेहरा 4 जून को तय किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)