होम शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया, संविधान की रक्षा के लिए मुलायम ने चलवाई थीं गोलियां

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2024 11:07 PM

शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया, संविधान की रक्षा के लिए मुलायम ने चलवाई थीं गोलियां

शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया, संविधान की रक्षा के लिए मुलायम ने चलवाई थीं गोलियां

शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया, संविधान की रक्षा के लिए मुलायम ने चलवाई थीं गोलियां

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव का बड़ा बयान दिया है। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हुआ था।

उन्होंने कहा कि नेता जी मुलायम ने संविधान की रक्षा के लिए मुलायम ने गोलियां चलवाई थीं। कोर्ट का आदेश था यथास्थिति बनाए रखना था। कारसेवकों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने मस्जिद का ढांचा तोड़ा था इस पर प्रशासन की जिम्मेदारी थी। उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए था पर कार्रवाई नहीं गई। उन्होंने राम मंदिर जाने के सवाल पर यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम है। 22 के बाद पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे और रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं। शिवपाल ने बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ फैल रही है।

आपको बता दें कि शिवपाल यादव से पहले सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी एक बयान दिया था जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कारसेवकों पर चलाने को सही बताया था। उन्होंने कहा था कि उस समय की सपा सरकार ने अमन चैन के लिए गोली चलवाई थी। यही नहीं स्वामी प्रसाद ने कारसेवकों को अराजक तत्व की संज्ञा दे दी थी। स्वामी प्रसाद ने कहा था कि अयोध्या में जिस समय घटना घटी थी वहां पर बिना किसी न्यायापालिका या प्रशासनिक आदेश के अराजक तत्वों ने बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी। उन्होंने कहा था कि गोली चलवाकर तत्कालीन यूपी सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)