होम अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प, पार्टी का झंडा ले जाने पर बवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2024 10:55 PM

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प, पार्टी का झंडा ले जाने पर बवाल

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प, पार्टी का झंडा ले जाने पर बवाल

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प, पार्टी का झंडा ले जाने पर बवाल

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प हो गई। नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया गया। कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया। इस दौरान कुछ दूर मौजूद पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही फिर बात बढ़ने पर झंडा छीन रहे लोगों को रोकने की कोशिश की गई। घटना ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी नेताओं का दल अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचा है। इस बीच हुई घटना से कांग्रेसियों में जबरदस्त रोष फैल गया है।इस दौरान मौके पर मौजूद अयोध्या की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेनु राय ने कहा कि हमारे लोग यहां रामलला का दर्शन करने आए थे। कुछ अराजकतत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और उनके साथ गालीगलौच शुरू कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की कोशिश की गई। जय श्रीराम का नारा लगाकार दुर्व्यवहार किया गया। रेनु राय ने कहा कि यह मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं है। यह मंदिर सभी लोगों का है।घटना के बाद कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा मौके पर शुरू हो गया है। कांग्रेस की ओर से हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के खिलाफ भी कुछ लोगों ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यहां राममंदिर या देश का झंडा लेकर आना चाहिए। यहां कांग्रेस का झंडा लेकर आने की क्या जरूरत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)