होम पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्री सस्पेंड, मालदीव सरकार का बड़ा ऐक्शन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2024 07:07 PM

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्री सस्पेंड, मालदीव सरकार का बड़ा ऐक्शन

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्री सस्पेंड, मालदीव सरकार का बड़ा ऐक्शन

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्री सस्पेंड, मालदीव सरकार का बड़ा ऐक्शन

मालदीव सरकार ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्रियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट के लिए इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

मालदीव सरकार ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले दिन में मालदीव सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया था, जिसमें मंत्रियों के बयान से दूरी बनाई गई थी। इसमें कहा गया था कि यह इन लोगों के निजी बयान हैं, जिसका सरकार से कुछ लेना-देना नहीं है।

अपने ही देश में घिरे थे
बता दें कि अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए यह मंत्री अपने ही देश में घिर गए थे। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इन बयानों की आलोचना की थी। इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

भारत में बढ़ी थी नाराजगी
इन मंत्रियों की इस टिप्पणी के चलते भारत में बड़े पैमाने पर लोग नाराज हो गए थे। इसके बाद लोगों ने मालदीव की अपनी ट्रिप्स कैंसिल करनी शुरू कर दी थीं। लोग इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव भी ट्रेंड करने लगा था। इसके अलावा भारत में तमाम सेलेब्रिटीज ने भी मालदीव द्वारा की गई टिप्पणियों पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मालदीव की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी हुई। लेकिन चीजें हाथ से निकलती चली गईं और आखिर मालदीव सरकार को अपने मंत्रियों पर ऐक्शन लेना ही पड़ा।

पीएम ने किया था लक्षद्वीप का दौरा
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में लक्षद्वीप का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें ट्वीट की थीं। साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों को लक्षद्वीप टूर के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा था कि जो लोग रोमांच पसंद करते हैं उन्हें लक्षद्वीप जरूर आना चाहिए। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में समुद्र में भी गोता लगाया था। उन्होंने लिखा था कि मैंने यहां पर स्नॉर्कलिंग भी की थी। इसके बाद मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी के एक नेता ने ट्वीट किया था कि हमारे जैसी सुविधाएं कैसे दे पाओगे। उसने यह भी लिखा था कि भारत में तो होटल्स के कमरों से बदबू आती रहती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)