होम भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,सांसद अरुण सागर व मंत्री सुरेश खन्ना नेअर्थी को कांधा देकर दी अश्रु पूर्ण अंतिम विदाई
भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,सांसद अरुण सागर व कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना नेअर्थी को कांधा देकर दी अश्रु पूर्ण अंतिम विदाई
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।अंतिम संस्कार में लोक सभा सांसद अरुण कुमार सागर, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,मंत्री जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर,जिले के प्रभारी मंत्री,विधायक,पदाधिकारी,कार्यकर्ता आदि लोग शामिल हुए। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवम सांसद अरुण सागर ने अर्थी को कन्धा देते हुए विधायक मानवेंद्र सिंह को अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता का शुक्र वार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया ।सिंह ने बताया कि वह 70 वर्ष के थे, और लीवर की समस्या से लंबे समय से पीड़ित थे। मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद साल 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से दोनों बार विजय हासिल की। मानवेंद्र कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 2016 में बसपा में शामिल हुए थे। 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। पार्टी ने उन्हें ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को चुनाव हराया था।परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, अन्य दो बेटे हैं। मानवेंद्र कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के परिवार के काफी करीबी थे। वह जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एल एल बी की डिग्री भी हासिल की थी और अधिवक्ता भी रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।