होम गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल का कमांडर जावेद मट्टू दिल्ली से अरेस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2024 09:57 PM

गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल का कमांडर जावेद मट्टू दिल्ली से अरेस्ट

गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल का कमांडर जावेद मट्टू दिल्ली से अरेस्ट

गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल का कमांडर जावेद मट्टू दिल्ली से अरेस्ट

दिल्ली में मोस्ट वांटेड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच एजेंसियों के साथ कार्रवाई करते हुए इस आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह भी बताया गया है कि इसने जम्मू और कश्मीर में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल के आतंकी के गिरफ्तार होने को बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। स्पेशल सेल ने हिजबुल के आतंकवादी को निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास से पकड़ा है।

हिजबुल के इस आतंकी के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी आतंकवादी का नाम जावेद मट्टो है। NIA को भी इस मोस्ट वांटेड अपराधी की तलाश थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू सोपोर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वो हिजबुल का कमांडर है। दावा किया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू पाकिस्तान भी जा चुका है।

A++ श्रेणी का आतंकी है जावेद अहमद

स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, दिल्ली, एचजीएस धालीवाल ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के कोऑर्डिनेशन से A++ श्रेणी के आतंकवादी जावेद मट्टो को पकड़ा गया है। उसके सिर पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास से पिस्टल, मैग्जीन और चुराई गई गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद आगे ऐक्शन लिया जाएगा। वो J&K में 5 ग्रेनेड हमले में शामिल था। इसके अलावा वो अलग-अलग घटनाओं में जिनमें 5 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उसमें भी शामिल था। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)