होम आप सांसद संजय सिंह को यूपी में भी झटका, कोर्ट ने मानहानि का दोषी माना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2024 10:46 PM

आप सांसद संजय सिंह को यूपी में भी झटका, कोर्ट ने मानहानि का दोषी माना

आप सांसद संजय सिंह को यूपी में भी झटका, कोर्ट ने मानहानि का दोषी माना

आप सांसद संजय सिंह को यूपी में भी झटका, कोर्ट ने मानहानि का दोषी माना

लखनऊ की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को मानहानि के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का बुधवार को निर्देश दिया।

दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) कमला कांत गुप्ता ने संजय सिंह को दो महीने के भीतर हर्जाना देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें भुगतान की तारीख तक इस राशि पर छह प्रतिशत ब्याज देना होगा। अदालत ने संजय सिंह को नोटिस जारी किया था लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की।

आप सांसद संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद हैं।अदालत ने संजय सिंह को सोशल मीडिया मंचों से वीडियो और प्रिंट सामग्री हटाने का भी निर्देश दिया। संजय सिंह ने दिल्ली की अदालतो में भी अपने जमानत की कई बार पैरवी की लेकिन उन्हें अभी तक नहीं मिल सकी है।

आठ अगस्त 2021 को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप नेता ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बाद में महेंद्र सिंह ने राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। महेंद्र सिंह ने 21 लाख रुपये का हर्जाना मांगा था।

यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले आप सांसद संजय सिंह की गिनती देश के मुखर नेताओं में होती है। आम आदमी पार्टी की तरफ से वह लगातार विरोधी दलों को घेरते रहे हैं। यूपी का प्रभारी होने के साथ ही उन पर अरविंद केजरीवाल ने कई अन्य जिम्मेदारियां भी दी थीं। आप की तरफ से अक्सर संजय सिंह ही प्रेस कांफ्रेंस भी करते थे। यूपी के मामलों को सबसे पहले संजय सिंह ही उठाते रहे हैं। इस दौरान भाजपा और मंत्रियों को खुली चुनौती भी देते रहते थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)