होम नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Dec 29, 2023 07:50 PM

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केजेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विदेश यात्रा कैंसिल करने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें बधाई दी है। शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उसके लिए उनको बधाई।

शुक्रवार को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को ललन सिंह के स्थान पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। ललन सिंह ने इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति की मुहर लगा दी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसे पास कर दिया गया। नीतीश कुमार के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जेडीयू के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं। उनका पार्टी अध्यक्ष बदलना चाहती थी यह उन लोगों का पार्टीगत एजेंडा रहा है। वह फिर से अध्यक्ष बने हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ तेजस्वी यादव ने दावा किया कि हम लोग एकजुट हैं। सब लोग साथ मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। अब इंडिया गठबंधन और महागठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी।

नीतीश कुमार को बधाई देने के साथ साथ तेजस्वी यादव बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार में महागठबंधन सरकार चल रही है उससे बीजेपी बौखला गई है। 2015 में जब बिहार में महागठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था तब बीजेपी को बुरी तरह से हरा दिया था। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन का वोट बैंक उनसे तगड़ा है। 2015 में हम लोगों ने 170 पार कर दिया था। एक बार फिर हमारे गठबंधन से बीजेपी के हाथ पांव फूलने लगे हैं। उनका बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है शिथिल पड़ गया है। इस वजह से बीजेपी ऐसे बेफिजूल काल्पनिक बयान दे रही है। हम उन बातों पर सफाई देकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। महागठबंधन ने जिस प्रकार का सोशल समीकरण तैयार कर दिया है उससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

विदेश यात्रा कैंसिल कर देने पर भी उन्होंने बात की लेकिन सीधा जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने जब पूछा कि विदेश यात्रा क्यों रद्द कर दिए तो कहा कि पासपोर्ट की वैलिडिटी एक साल की होती है। उसमें भी प्रक्रिया के कारण छह माह ही इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। यह नहीं कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजी लैंड जा रहे हैं या यात्रा रद्द कर दिया। उन्होंने जापान यात्रा की ओर सवाल को डायवर्ट कर दिया। मीडिया पर मुद्दों को डायवर्ट करने का भी आरोप लगाया।

उपेंद्र कुशवाहा पर उन्होंने कहा कि हम लोग उनका सम्मान करते हैं लेकिन वे क्या चाहते हैं यह पता ही नहीं चलता। वे हर जगह से हो लिए तो समझदारी बढ़ गयी। लगता है कि उनका किस्मत साथ नहीं देता है शायद। वे स्थिर नहीं रहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)