होम राजस्थान में भी गरजने लगे बुलडोजर, गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर रोहित का तोड़ा घर

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 28, 2023 08:19 PM

राजस्थान में भी गरजने लगे बुलडोजर, गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर रोहित का तोड़ा घर

राजस्थान में भी गरजने लगे बुलडोजर, गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर रोहित का तोड़ा घर

राजस्थान में भी गरजने लगे बुलडोजर, गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर रोहित का तोड़ा घर

राजस्थान में सत्ता बदलने के साथ ही बुलडोदर गरजने लगा है। पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौड़ के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ दिया गया है।

बता दें रोहित सिंह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्यकांड का आरोपी है। पुलिस ने रोहित सिंह और फौजी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के जयपुर के खातीपुरा इलाके में सुंदरवन कॉलोनी में किया गया अवैध निर्माण गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की उनके घर में बातचीत के बहाने घुसे दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।

इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर कार्रवाई

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरी थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई। इन दोनों बदमाशों को गठित एसआईटी द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से दस्तयाब किया गया। शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस दल की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड के किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

गोगामेड़ी हत्याकांड़ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे

उल्लेखनीय है किराजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड़ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रोहित सिंह राठौड़ का पाॅक्सो मामले में गोगामेड़ी ने समझौता नहीं होने दिया था। इसलिए गोगामेड़ी से रोहित सिंह के दुश्मनी थी। पुलिस के मुताबिक नितिन फौजी से वारदात के कुछ समय पहले ही रोहित मिला था। जबकि मामले का मुख्य सूत्रधार वीरेंद्र चारण बताया जा रहा है। जेल में बंद उर्फ भवानी रोनी के जरिए नितिन गोदारा के संपर्क में आया। अक्टूबर में ही गोगामेड़ी की मारने की प्लानिंग थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से घटना को अंजाम नहीं दे पाए। पुलिस ने भवानी उर्फ रोनी, राहुल और सुमित को प्रोटेक्शन वांरट पर लिया है।

घर में घुसकर मारी थी गोली

उल्लेखनीय है कि श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उन्हें मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। रोहित गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया था। अभियुक्तों पर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)