होम ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सीएम ने बढ़ाया सियासी पारा

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Dec 23, 2023 10:18 PM

ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सीएम ने बढ़ाया सियासी पारा

ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सीएम ने बढ़ाया सियासी पारा

ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सीएम ने बढ़ाया सियासी पारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार शाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। इससे पहले सीएम आवास पर नीतीश, ललन और वित्त मंत्री विजय चौधरी की मुलाकात हुई। तीनों नेताओं के बीच पार्टी के मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद नीतीश कुमार जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को छोड़ने उनके घर गए। जेडीयू की 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हैं। इस बीच सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

तमाम अटकलबाजियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर जाना बहुत महत्वपूर्ण कदम और संकेत हैं। यह चर्चा बहुत आम है कि नीतीश जब किसी से नाराज हो जाते हैं तो उससे मिलते ही नहीं हैं। चाहे जितनी बार फोन कर लो, चाहे जितना आग्रह कर लो, सीएम आवास मिलने का समय नहीं देता है। सुशील मोदी ने दावा किया था कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से ललन सिंह की बढ़ी हुई नजदीकी की वजह से नीतीश कुमार नाराज हैं और उनको जेडीयू अध्यक्ष पद से हटा सकते हैं। लेकिन ललन सिंह के घर पर पहुंचकर नीतीश ने नाराजगी की चर्चा कर रहे लोगों को चौंका दिया है।

जानकारी के मुताबिक ललन सिंह शनिवार शाम पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम नीतीश के आवास पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के साथ ललन और विजय चौधरी की लंबी मंत्रणा हुई। बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार अपनी गाड़ी से ही ललन सिंह को छोड़ने उनके घर गए। इसके बाद सीएम वापस अपने आवास की ओर लौट गए

बता दें कि जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में 29 दिसंबर को होने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बैठक पार्टी के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। खबर है कि नीतीश कुमार इस बैठक में पार्टी नेतृत्व को बदल सकते हैं। ललन सिंह की जेडीयू अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। नीतीश कुमार खुद या किसी नए चेहरे को पार्टी की कमान सौंप सकते हैं। हालांकि, ललन सिंह ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)