होम अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2023 07:16 PM

अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का  प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 9 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की नर्सरी की प्रतिभाशाली छात्रा आद्यया सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चाइल्ड ड्रीम बूस्टर हब के संयोजकत्व में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने आद्यया की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)