होम वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विराट आगाज, केएल की क्लास के आगे हारा ऑस्ट्रेलिया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 8, 2023 10:22 PM

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विराट आगाज, केएल की क्लास के आगे हारा ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विराट आगाज, केएल की क्लास के आगे हारा ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विराट आगाज, केएल की क्लास के आगे हारा ऑस्ट्रेलिया

भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने महज 2 रन पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन को पहले ओवर में मिशेल स्टार्क ने आउट किया। वहीं, जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया। तीनों खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और भारत की डूबती नैया पारी लगाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की। कोहली 38वें ओवर में हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने 116 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 85 रन की पारी खेली। राहुल 115 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या 8 गेंदों में नाबाद 11 रन जुटाए। राहुल और पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन की अटूट पार्टनरशिप की।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टीम 49.3 ओवर में 199 रन ही बना सकी। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, जबकि 2-2 विकेट कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने चटकाए। एक-एक सफलता आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज को मिली। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 46 रन पर बोल्ड हो गए। मार्नस लाबुशेन 27 रन बना सके। एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल सके। ग्लेन मैक्सवेल भी चल नहीं सके। कैमरन ग्रीन भी सस्ते में आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 15 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)