होम स्लो हो गया है पुराना एंड्रॉयड फोन? बस इतना करते ही झमाझम चलने लगेगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 11:56 PM

स्लो हो गया है पुराना एंड्रॉयड फोन? बस इतना करते ही झमाझम चलने लगेगा

स्लो हो गया है पुराना एंड्रॉयड फोन? बस इतना करते ही झमाझम चलने लगेगा

स्लो हो गया है पुराना एंड्रॉयड फोन? बस इतना करते ही झमाझम चलने लगेगा

ढेरों यूजर्स की शिकायत है कि उनका पुराना एंड्रॉयड स्मार्टफोन पुराना होने के साथ-साथ स्लो हो गया है, अगर आप भी इन यूजर्स में से हैं तो आपकी परेशानी दूर होने वाली है। हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका फोन पहले से फास्ट हो जाएगा।

 

इंटरनल स्टोरेज की सफाई सबसे पहला काम
पुराना फोन स्लो होने की बड़ी वजह यह है कि उसका इंटरनल स्टोरेज धीरे-धीरे भर जाता है। सबसे पहले अपना फोन रीस्टार्ट करें और अब आपको इसका इंटरनल स्टोरेज क्लियर करना है। इसके लिए वे ऐप्स अनइंस्टॉल कर दें, जो आप इस्तेमाल नहीं करते। इसी तरह आप ऐप्स का Cache Data भी क्लीन कर सकते हैं।

फोन और ऐप्स को लेटेस्ट वर्जन पर करें अपडेट
ज्यादातर यूजर्स फोन या ऐप्स अपडेट करना जरूरी नहीं समझते लेकिन ऐसा करना बेहद जरूरी है। पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम करने वाले फोन में लेटेस्ट फीचर्स नहीं मिलते, साथ ही वह स्मूद परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज नहीं होता। हर नए अपडेट के साथ कंपनियां स्मार्टफोन्स और ऐप्स को स्मूद परफॉर्मेंस के लिए ट्यून करती हैं।

: पुराने बेकार फोन को बना सकते हैं CCTV कैमरा, करेगा घर की सुरक्षा; यह है तरीका

चुनिंदा ऐप्स का लाइट वर्जन करें इस्तेमाल
फेसबुक से लेकर मेसेंजर जैसी ढेरों ऐप्स के लाइट वर्जन पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड हैं। आप इन ऐप्स के लाइट वर्जन इंस्टॉल कर लें। इन लाइट वर्जन्स में स्टैंडर्ड ऐप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं लेकिन यह कम रैम इस्तेमाल करती हैं। साथ ही लाइट ऐप्स का साइज भी कम होता है और ये इंटरनल स्टोरेज में भी कम जगह लेती हैं।

बात ना बने तो फैक्ट्री रीसेट करना होगा फोन
अगर इतना करने के बाद भी आपका फोन स्लो है और परेशान कर रहा है तो इसे फैक्ट्री रीसेट किया जा सकता है। ऐसा करने से पहले अपने जरूरी डाटा का बैकअप ले लें। सेटिंग्स में जाकर आप फोन को रीसेट कर सकते हैं और इसे नए डिवाइस की तरह सेटअप किया जा सकेगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलने लगेगी। हालांकि, दोबारा फोन सेटअप करने की प्रक्रिया लंबी हो सकती है।

: कहीं आपके फोन में ऑन तो नहीं हैं ये सेटिंग्स? सारी बातें सुन रही है कंपनी

कस्टम ROM इंस्टॉल करना है आखिरी विकल्प
ढेरों एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए कस्टम ROMs इंटरनेट पर मौजूद हैं, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हैं। अगर आप चाहें तो अपने फोन का नाम लिखकर उसके लिए उपलब्ध ROM ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। इंटरनेट फोरम्स पर ही इन्हें इंस्टॉल करने का तरीका भी मिल जाएगा। हालांकि, ऐसा करने की प्रक्रिया में गलती होने पर फोन खराब हो सकता है और उसकी वारंटी भी खत्म हो जाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)