होम बिहारः नीतीश के विरोधी हो रहे एकजुट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 11:52 PM

बिहारः नीतीश के विरोधी हो रहे एकजुट

बिहारः नीतीश के विरोधी हो रहे एकजुट

बिहारः नीतीश के विरोधी हो रहे एकजुट

जनता दल यूनाइटेड में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर घमासान मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा के खिलाफ बड़े-बड़े बयान दिए हैं उनके समर्थन में पार्टी के कई नेता कुशवाहा पर सवाल उठा रहे हैं।

इस बीच जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता रहे अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मति मारी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदरूनी विवादों के बीच जदयू से निष्कासित प्रवक्ता अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा से से मुलाकात की बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गुप्त बातचीत हुई। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। इसके कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।
कुशवाहा से मुलाकात पर अजय आलोक ने मीडिया कर्मियों के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से उपेंद्र कुशवाहा से मिलते रहे हैं। इसी क्रम में दोनों की भेंट हुई है। लेकिन, नीतीश कुमार पर हमला करना अजय आलोक नहीं भूले।

उन्होंने कहा कि नीतीशजी मतिभ्रम के शिकार हो गए हैं और मतिभ्रम में ऐसी हरकतें होती रहती हैं। अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड को सपोर्ट किया और कहा कि पार्टी में रहते हुए आवाज उठाई है, जो अच्छी परंपरा है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को बार-बार पार्टी में बुलाया गया। नीतीश कुमार को जब तक जरूरत समझ में आई उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को बुला लिया।

एक सवाल के जवाब में अजय आलोक ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की रीढ़ की हड्डी अभी बची हुई है इसलिए विरोध करने में सक्षम हैं। उन्होंने तंज कसा की पार्टी के अंदर अन्य कई नेताओं की रीढ़ में हड्डी है ही नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)