होम UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनते ही लागू होगा UCC? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2026 06:42 PM

UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनते ही लागू होगा UCC? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनते ही लागू होगा UCC? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती है, तो यहां भी समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। शाह के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, "बड़ी देर कर दी, मेहरबां आते-आते."

अमित शाह ने UCC को लेकर क्या कहा?

लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू करने की बात कही और जनता से बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में UCC लागू है। वहीं, अन्य राज्यों में इसे लेकर अलग-अलग स्तर पर पहल की गई है। कुछ राज्यों में इसे लागू करने की तैयारी या प्रक्रिया चल रही है, जबकि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में UCC के मसौदे को लेकर समितियां गठित किए जाने की बात कही गई है।

अखिलेश यादव ने UCC पर कसा तंज

अमित शाह के बयान के बाद जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से समान नागरिक संहिता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "बड़ी देर कर दी, मेहरबां आते-आते." अखिलेश के इस बयान को बीजेपी के UCC लागू करने के वादे पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले इस मुद्दे पर बीजेपी और सपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

'यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता'

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की चुनावी संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा, ''यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है. उसे कोई नहीं हिला सकता है. आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो. हमें सरकार बनानी है. 2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे. बहुत निराशा थी. मैं तहसील तक गया. एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीट जीतीं. 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई थी. हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं.''

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना होगा।

प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें किसी भी तरह की दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है और चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

योगी सरकार की तारीफ, अखिलेश यादव पर निशाना

अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कठोर शासन के जरिए उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। शाह ने योगी सरकार के कामकाज को लेकर पार्टी का पक्ष रखा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)