होम मशहूर कथावाचक जया किशोरी पर खुलकर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 11:46 PM

मशहूर कथावाचक जया किशोरी पर खुलकर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

मशहूर कथावाचक जया किशोरी पर खुलकर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

मशहूर कथावाचक जया किशोरी पर खुलकर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। उन पर अंध विश्वास से लेकर जादू-टोने तक के आरोप लग रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उन पर भगवान का आशीर्वाद है। लगातार सुर्खियों में बने रहने की वजह से लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में जानना चाह रहे हैं। लोग उनकी शादी के बारे में भी जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर कथावाचक जया किशोरी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों की भविष्य में शादी को लेकर अफवाहें सोशल मीडिया में तैर रही हैं। इन सभी अफवाहों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खारिज कर दिया है। उन्होंने जया किशोरी के साथ नाम जोड़े जाने पर विस्तार से अपनी बात रखी है।

एक इंटरव्यू में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी से उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जया किशोरी को उन्होंने अपना बहन बताया और कहा कि दोनों की कभी भी बातचीत नहीं हुई है। उनसे जब पूछा गया कि क्या कभी कथा में दोनों (जया किशोरी और धीरेंद्र शास्त्री) एक साथ आए हैं? इस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने जवाब दिया कि हम लोग कभी नहीं मिले। यह सिर्फ टीआरपी और हिट्स बढ़ाने का तरीका है।

इसके अलावा इंटरनेट पर लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी के बारे में भी जानने को बेहद इच्छुक हैं। शादी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जरूर करेंगे और गृहस्थ परंपरा में जाएंगे। इसमें कोई बुराई नहीं है। सबके मुंह को बंद नहीं किया जा सकता है। मुझे पता है कि मिशनरी वाले हमारा पीछा नहीं छोड़ेंगे। आज हमें चुनौती के लिए टारगेट किया था, जिसमें हम लोग पास हो गए। अब वे फिर कोई नई चुनौती खड़ी करेंगे। उन्होंने बताया कि साधु को गिराने का दो तरीका है। एक रुपया और दूसरा स्त्री है। रुपया हम लेते नहीं हैं और स्त्री के लिए भी टारगेट नहीं किया जाए तो उसको भी मैं शादी करके खत्म कर दूंगा।

जानिए कौन हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाने जाते हैं। वे एक मशहूर कथावाचक हैं। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में है। वहां स्थित बालाजी मंदिर को ही बागेश्वर धाम कहा जाता है। इसी मंदिर में दादा गुरु भगवान दास गर्ग की भी समाधि है। छोटी सी उम्र में ही धीरेंद्र शास्त्री दादा गुरु के साथ बालाजी मंदिर जाते थे। हाल के एक इंटरव्यू में बागेश्वर धाम सरकार ने बताया था कि वह एक कैंसर अस्पताल का भी निर्माण करवा रहे हैं, जोकि कुछ सालों में पूरा हो जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)