होम दिल्ली के एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 11:49 PM

दिल्ली के एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,

दिल्ली के एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,

दिल्ली के एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 करोड़ रुपए की मरम्मत और पुनर्विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 2.10 करोड़ रुपए की लागत से एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास के अलावा 9.90 करोड़ रुपए की लागत से भारत नगर से तिमारपुर तक नजफगढ़ नाले के छह स्थानों पर पुलिया का निर्माण शामिल है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'लोक निर्माण विभाग नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर आधारभूत संरचना का आकलन कर रहा है और समय-समय पर उनका रखरखाव सुनिश्चित कर रहा है ताकि आने-जाने वालों को कोई असुविधा न हो।'

सिसोदिया ने कहा, 'इसके बाद हाल ही में दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास से यह दोनों फ्लाईओवर 20 साल और टिके रहेंगे। नजफगढ़ नाले पर पुलियाओं की मरम्मत और पुनर्विकास से ये पुलिया लंबे समय तक टिकी रहेंगी तथा ये यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित होंगी।'

इन फ्लाईओवर का काम छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। लंबे समय से रुकी हुई पुलियाओं की मरम्मत नौ माह में पूरी कर ली जाएगी। सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय में काम पूरा करें और सुनिश्चित करें कि काम के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)