होम यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 11:39 PM

यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर से बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग (IMD) ने दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भीषण ठंड से राहत है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं, इन्हीं दो दिनों में पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 29 और 30 जनवरी को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की स्पीड 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा में सर्द रहा मौसम
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द मौसम बना रहा तथा बठिंडा इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, 6.8 डिग्री, 5.7 डिग्री, छह डिग्री, 1.4 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड जारी
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे व चूरु में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान बीकानेर में 1.9 डिग्री, पिलानी में 2.7 डिग्री, संगरिया हनुमानगढ़ 2.0 डिग्री, करौली में 2.0 डिग्री, फलोदी में 2.8 डिग्री, टोंक वनस्थली में 3.8 डिग्री दर्ज किया। वहीं, राज्य में शेष अधिकांश स्थानों पर तापमान चार डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)