होम पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला की याद में बनाएगी म्यूजिक अकैडमी
पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला की याद में बनाएगी म्यूजिक अकैडमी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की याद में पंजाब सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार मानसा में मूसेवाला की याद में एक म्यूजिक अकैडमी बनाने जा रही है, जो राज्य में सबसे बड़ी म्यूजिक अकैडमी के रूप में जानी जाएगी। पंजाब सरकार की तऱफ से सिद्धू मूसेवाला को यह म्यूजिक अकैडमी एक श्रद्धांजलि के तौर पर अर्पित की जा रही है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके फैन्स को काफी सदमा लगा था। वहीं सी.एम. मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की जांच को लेकर भी उच्चस्तरीय एस.आई.टी. का गठन किया है, जो इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं इससे पहले उनके फैन्स की तरफ से मांग की जा रही थी कि सिद्धू मूसेवाला की याद में गांव मूसा में एक स्मारक बनाई जाए जिसके चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिद्धू मूसेवाला की याद में एक म्यूजिक अकैडमी बनाने का फैसला लिया है।
जिक्रयोग्य है कि तीन दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार के ऊपर भी कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। क्योंकि पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी और उसके दूसरे ही दिन सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार को लोगों के काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।