होम जानिए न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में नरमू ने सामूहिक रूप से बीड़ी पी कर क्यों किया प्रदर्शन
जानिए न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में नरमू ने सामूहिक रूप से बीड़ी पी कर क्यों किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में केंद्रीय आह्वान पर नरमू द्वारा नए तरीके से विरोध किया गया। यूनियन कार्यालय पर एकत्र हुए रेलकर्मियों ने सामूहिक रूप से बीड़ी पीकर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि नरमू रेलकर्मियों की न्यू पेंशन स्कीम का विरोध कर रहा है, हमारी मांग है कि रेलकर्मियों के लिए भारत सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सकें। सामूहिक बीड़ी पीने के लॉजिक पर उन्होंने कहा कि तम्बाकू जानलेवा है, बीड़ी पीने से उम्र कम होती है जब पुरानी पेंशन ही नही तो लम्बी उम्र किसके सहारे जियेंगे, अतः विरोध स्वरूप सामुहिक रूप से बीड़ी पी गयी ताकि सरकार हमारी पीड़ा को समझे। आज महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर पूरे देश मे धरना प्रदर्शन हुए है नरमू शाहजहाँपुर ने यह नया तरीका चुना है इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा, युवा संयोजक धनंजय कुमार, जितेंद्र कुमार चंदा, दिनेश गुरुदेव, संजय यादव, वीरपाल, गुलफाम, तुषार, दीपक, अजीत कुमार प्रदीप कश्यप संजीव कुमार गौरब कुमार, रानू चंदा, शंशाक पांडेय, राकेश मिश्रा, सचिन, तबरेज आलम, मोहित कुमार जयपाल सिंह,राजीव, अशरफखान सलीम, शहजादा, राकेश अमित नन्दकुमार राकेश मिश्रा, शिवकुमार, रामनिवास, दीवाने सैनी, आनन्द एसके राव, भरत बिस्ट, त्रिलोक चन्द्र शंशाक, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।