होम योगी आदित्यनाथ होंगे पीएम के उत्तराधिकारी? यतींद्रानंद ने बताया मोदी कब तक संभालेंगे देश की कमान
योगी आदित्यनाथ होंगे पीएम के उत्तराधिकारी? यतींद्रानंद ने बताया मोदी कब तक संभालेंगे देश की कमान
पांच में से चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद महोबा पहुंचे यतींद्रानंद गिरि महाराज ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। जीवनदीप पीठाधीश्वर उत्तराखंड के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज ने वीर भूमि में कहा कि गृह नक्षत्र के हिसाब से अगले 12 साल देश की कमान नरेन्द्र मोदी के हाथ में रहेगी। उन्होनें बॉलीबुड कलाकार शाहरूख खान और मुनव्वर राणा पर जमकर हमला बोला।मंगलवार को वीरभूमि में संस्कृत सम्मेलन में हिस्सा लेने आए महामंडलेश्वर योगी यतींद्र नंद गिरि महाराज ने कहा कि जिस देश के प्रति मुनव्वल राणा के दिल में नफरत बसी हो उस देश में उसे रहने का कोई अधिकार नही है। मुनव्वर राणा के घर पुलिस सुरक्षा देकर मुनव्वर राणा पर अन्याय हो रहा है। मुनव्वर राणा जैसे लोग समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। कहा कि मुनव्वर राणा देश छोड़कर जाना चाहते हैं तो हम उन्हें टिकट की व्यवस्था कराएंगे। बॉलीवुड कलाकार शाहरूख खान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में कहा कि ग्रह नक्षत्र के हिसाब से नरेन्द्र मोदी आने वाले 12 साल तक दिल्ली के राजा रहकर शासन सत्ता पर काबिज रहेंगे और योग्य शख्स को गद्दी सौप देंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम के बाद अगला पीएम बताया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान हमारा है हमारे बाप का है बाप के बाप का है और उनके बाप का है। मगर मुनव्वर राणा की पीढ़ी के बारे में उन्हें कुछ पता नही है। भारतीय संस्कृति पर इन लोगों से खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश से बाहर कर देना चाहिए। जबकि देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। जहां भी शांति सद्भाव की बात आती है तो देश का नाम सबसे ऊपर आता है। अन्य देशो में आपस में खींचतान मची है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।