होम मोदी मंत्रिमंडल की तर्ज पर बनेगी योगी की नई टीम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2022 09:34 PM

मोदी मंत्रिमंडल की तर्ज पर बनेगी योगी की नई टीम

मोदी मंत्रिमंडल की तर्ज पर बनेगी योगी की नई टीम

मोदी मंत्रिमंडल की तर्ज पर बनेगी योगी की नई टीम

यूपी के नए मंत्रिमंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छाप भी दिखेगी। योगी सरकार का नया मंत्रिमंडल मोदी कैबिनेट की तर्ज पर हो सकता है। जिस तरह मोदी सरकार में नौकरशाही से आने वाले कई चेहरे हैं, ठीक वैसी ही झलक इस बार टीम योगी में भी दिखने की संभावना है। इसके साथ ही मौजूदा मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों के साथ करीब डेढ़ दर्जन नये चेहरे भी योगी आदित्यनाथ की नई टीम में होंगे।रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह, आरसीपी सिंह, जनरल वीके सिंह जैसे नाम मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं। यह सभी अलग-अलग सेवाओं से आने वाले नौकरशाह हैं। योगी मंत्रिमंडल में भी कुछ प्रशासनिक क्षेत्र से आने वाले चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। इनमें पूर्व एडीजी असीम अरुण, पूर्व आईएएस एके शर्मा, ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह के नाम शामिल हैं। योगी मंत्रिमंडल पूरी तरह 2024 के रोडमैप को देखते हुए तैयार किए जाने की कवायद चल रही है। यही कारण है कि क्षेत्रीय, जातीय, भौगोलिक और वर्गीय संतुलन को साधने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छवि को लेकर भी खासी सजगता बरती जा रही है। ऐसे में दागी चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना नहीं है।योगी मंत्रिमंडल में इस बार महिला मंत्रियों की संख्या पहले से अधिक रहने की संभावना है। दरअसल, महिलाओं पर भाजपा का खास फोकस है। पार्टी का मानना है कि देश-प्रदेश में भाजपा सरकार बनने में इन साइलेंट वोटरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि 2024 को ध्यान में रखते हुए इस बार महिला मंत्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 महिला मंत्री थीं। हालांकि शुरू में रीता बहुगुणा जोशी, कमल रानी वरुण और अनुपमा जायसवाल को भी मंत्री बनाया गया था। फिर रीता लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। कमल रानी वरुण का निधन हो गया और अनुपमा जायसवाल को हटाया दिया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)