होम PM मोदी बोले- देशसेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2022 09:48 PM

PM मोदी बोले- देशसेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता

PM मोदी बोले- देशसेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता

PM मोदी बोले- देशसेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों की निकासी के अभियान में शामिल दूतावास के अधिकारियों और सामुदायिक संगठनों के साथ बात की। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि मेरी जिन लोगों से बातचीत हुई उनका हौसला, उनका विश्वास ये दिखाता है कि जब इच्छा शक्ति हो, देशसेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता। मैं आप सभी का सराहना करता हूं। आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यहां यूक्रेन से जो छात्र वापस आए हैं, उनसे हमने जो सुना है उसमें हमें आप सब के पुरूषार्थ की, सेवा भाव की अनेक घटनाएं सुनने को मिली हैं।मोदी ने कहा कि घर से हज़ारों मील दूर विकट परिस्थितियों में हमारे छात्रों ने हौसले और ज़बरदस्त टीम भावना का उत्तम उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी कोशिश रहती थी कि प्रतिदिन परिस्थितियों का आंकलन करता रहूं। आप में से भी बहुत लोगों के सीधे संपर्क में रहा। मैंने अनेक राष्ट्राध्यक्षों से भी बात की। भारतीय कम्युनिटी, स्वयंसेवक समुहों, भारतीय कंपनियों को भी उनकी सहायता और निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों की निकासी बगैर किसी ‘‘विश्वसनीय युद्धविराम’’ के संभव नहीं थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसके लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात कर रास्ता निकाला। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)