होम डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 16, 2022 07:26 PM

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ, 16 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों रूशदा खान, जैनब हैदर एवं अहसान सिराज खान ने अखिल भारतीय डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। प्रथम राउण्ड में शानदार प्रदर्शन करने के उपरान्त ये छात्र अब द्वितीय राउण्ड में अपने मेधात्व का परचम लहरायेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता डिस्कवरी नेटवर्क चैनल्स एवं शैक्षिक एप ‘बाइजूज’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता (डी.एस.एस.एल.) भारत की सबसे बड़ी अन्तर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता है, जिसके प्रथम राउण्ड में देश के सभी 29 राज्यों एवं केन्द्र शाषित प्रदेश के 23000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 60 लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरान्त सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने द्वितीय राउण्ड की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों को उनकी अभूतपूर्व प्रतिभा हेतु पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

                श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों में आधुनिकता ज्ञान के साथ ही आत्मविश्वास का भी विकास होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)