होम यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भरभराने लगा कांग्रेस का किला, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 9, 2022 08:03 PM

यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भरभराने लगा कांग्रेस का किला, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भरभराने लगा कांग्रेस का किला, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भरभराने लगा कांग्रेस का किला, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस में खलबली मचनी शुरू हो गई है चुनाव नतीजे से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफा दे दिया है कांग्रेस पार्टी ने इस बार यूपी विधानसभा का चुनाव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की सरपरस्ती में लड़ा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने में अब 24 घंटे से ज्यादा का वक्त नहीं बचा है।

ऐसे में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस में अभी से खलबली मचनी शुरू हो गई है।

यूपी में सातों चरणों की वोटिंग के बाद अब जब 10 मार्च को नतीजे आने का दिन मुकर्रर है तो उससे पहले ही कांग्रेस का किला भरभराने लगा है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के संभावित खराब प्रदर्शन के मद्देनजर चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफा दे दिया है।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को दिये अपने इस्तीफे में जीशान हैदर ने लिखा है, "मैं जीशान हैदर (मीडिया संयोजक) उत्तर प्रदेश के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं अपना हंड्रेड परसेंट नहीं दे पा रहा हूं। मैंने 2 महीने पहले ही वाइस चेयरमैन साहब को अपने निर्णय के बारे में अवगत करा दिया था। मेरे ऊपर विश्वास करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)