होम चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2022 08:58 PM

चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार

चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार

चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने एक बार फिर से आतंकवाद को लेकर अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने एक नारा देते हुए कहा कि अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि हमने अखिलेश यादव से इन चार चरणों के मतदान के दौरान कई सवाल पूछे हैं, उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में 'जेल वाले जमानत वाले' लोग हैं लेकिन वे उन पर पूरी तरह से चुप हैं।

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि रंगेश-अखिलेश का खेल एक बार फिर देश के सामने आया है, आतंकी और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, जेल-बेल और ​अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, दलित बेटी का अपहरण और अखिलेश की पार्टी के नेता का खेल भी सामने नज़र आया है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया था सपा ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज़ मकुदमों को वापस लेने का शर्मनाक काम किया था। समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ। उनकी संवेदना आतंकवादियों के प्रति हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)