होम सांसद खेल महोत्सव के समापन पर सांसद अरुण सागर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए मोदी जी ने एक सशक्त मंच दिया
खेल महोत्सव के समापन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्बोधन दिया। पुवायां स्थित कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में पीएम के उद्बोधन को सुना गया
शाहजहांपुर | सांसद खेल महोत्सव के समापन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्बोधन दिया। पुवायां स्थित कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में पीएम के उद्बोधन को सुना गया। सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर पहुंचे। जहां पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जयंति के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों छुपी खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सशक्त मंच दिया है।
सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों के लिए कुछ नया करते रहते हैं। उन्होने देश को मजबूत बनाने से लेकर देश के युवाओं का भविष्य बनाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया ।इसका मकसद है कि तमाम ऐसे खिलाड़ी जो अपनी प्रतिभा को देश के सामने लाने के लिए उनको अच्छा मंच नही मिल पाता है। ऐसे में इस महोत्सव के बदौलत ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका मिला है। यहां तक कि खेल से अब खिलाड़ी अपना भविष्य तक बना सकते हैं। इसके लिए सरकार पूरी तरह से उनका साथ दे रही है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हमेशा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। फिर चाहे वह नौकरी के क्षेत्र में हो या फिर खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच देने का हो। उन्होंने इससे पहले की सरकारों में न युवाओं को नौकरी मिली थी, न युवाओं का अच्छा मंच मिल पाता था और न ही खिलाड़ियों का अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल पाता था। उन्होने देश के प्रधान मंत्री का आभार जताया है ।उन्होंने खेल को तरजीह देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। जिसका लाभ भी देश के युवाओ तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, कैम्ब्रिज कांन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर विनायक अग्रवाल, न0पा0परि0 पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि की उपस्थिति रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।